शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

कोई बना कान्हा तो कोई राधा-सुदामा..

कोई बना कान्हा तो कोई राधा-सुदामा..

जोधपुर। भगवान श्रीकृष्ण की जयंती जन्माष्टमी शनिवार को धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इसके लिए सभी कृष्ण मंदिरों में व्यापक तैयारियां की जा रही है। वहीं कुछ मंदिरों में आज भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इधर स्कूलों में शुक्रवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में बच्चे विभिन्न स्वांग रचकर आए। कोई कान्हा तो कोई राधा-सुदामा और गोपी-गोपिकाएं बनकर आए।

शहर के अधिकांश स्कूलों में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर यहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ ही वैचारिक गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया। बच्चों को भगवान कृष्ण की महिमा बताई गई। इसके साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इन मटकियों में दही-मक्खन भरा गया।

अजीत कॉलोनी स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्या स्वाति मेहता व प्रधानाध्यापिका दिव्या गहलोत ने बाल गोपाल की पूजा के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। विद्यार्थियों ने कृष्ण भगवान की जीवनी पर आधारित भजन, नृत्य व नाट्क की प्रस्तुतियां दी। सह-सचिव रचना कानूंगा ने कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। वहीं बादलचंद सुगन कंवर चौरडिय़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित करुणा क्लब के अंतर्गत जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके कृष्ण के बाल रूप की पूजा अर्चना की तथा मटकी फोडऩे का कार्यक्रम रखा गया। क्लब प्रभारी मधुबाला वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भजन प्रतियोगिता में छात्राआें ने कृष्ण और राधा के भजनों की प्रस्तुति दी। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राआें ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती मीना शर्मा ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। संचालन श्रीमती मीनाक्षी दवे ने किया।

सेंट्रल एकेडमी की विभिन्न शाखाआें में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके सांस्कृतिक प्रस्तुति, नाटक व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सेंट्रल एकेडमी शास्त्री नगर शाखा में ‘विभिन्नता में एकता‘ के भाव को दर्शाते हुए धार्मिक, राष्ट्रीय व लोक पर्वों के मनमोहक नृत्यों की छटा बिखेरी। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. शशि सिंह ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार सेन्ट्रल एकेडमी पाल शाखा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें कृष्ण संबंधित आलेख, कविताओं की प्रस्तुति दी। साथ ही ‘फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता‘ ने ब्रज के दृश्यों को, कृष्ण-राधा, नन्द, यशोदा, कंस मर्दन, देवकी, पूतना, सुदामा, वासुदेव आदि की वेशभूषा में सुसज्जित विद्यार्थियों ने आत्म विश्वासपूर्वक का परिचय दिया। पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राआें ने लघु नाटिका, कृष्ण लीला दर्शाने वाला समूह नृत्य, भजनों की प्रस्तुति से श्रोताआें को मन्त्रमुग्ध कर दिया। शाला प्राचार्या ममता झा ने कहा कि कृष्ण के जीवन के प्रत्येक पहलू से हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। सेन्ट्रल एकेडमी जोधपुर कैंट शाखा में नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण अवतार के जन्म से लेकर उनकी लीलाआें की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्या श्रीमती अरूण उपाध्याय ने श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीतोपदेश पर प्रकाश डालते हुए कर्मशील रहने की प्रेरणा दी। सेन्ट्रल एकेडमी पावटा शाखा में नर्सरी के बच्चों के लिए फैंसी डेऊस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र कृष्ण व छात्राएं राधा बनकर आई। प्रिन्सिपल श्रीमती ज्योति शर्मा ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी आनंद ,सांप्रदायिक सदभाव और अनेकता में एकता का त्योहार है। सेन्ट्रल एकेडमी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाखा में ’कृष्ण जन्मोत्सव’ पर विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य, गीत तथा लघु नाटिका की प्रस्तुत से मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या अंजू बंगा ने श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने तथा कर्मपथ पर चलते हुए सदैव आशावादी रहने के लिए प्रेरित किया। वही सेन्ट्रल एकेडमी रातानाडा में विद्यार्थियों ने मटकी फोड कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके फैंसी डे्रस प्रतियोगिता में नर्सरी के विद्यार्थी कृष्ण व राधा, केजी के छात्र सैनिक तथा प्रेप के छात्र स्वतंत्रता सैनानी की वेशभूषा में आकर अपनी सशक्त प्रस्तुति दी।

बीआर बिरला स्कूल का प्रांगण शुक्रवार को कृष्णमय भक्ति में डूब सा गया। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से आकाशवाणी, कन्स द्वारा देवकी वासुदेव को कारागृह मे डालने, श्री कृष्णा का जन्म, शेषनाग तथा कृष्ण की बाल लीलाआें का शानदार मंचन किया। प्री प्राइमरी के छात्र-छात्राआें ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रिन्सिपल पंकज शर्मा ने कहा के भगवान श्री कृष्ण का जन्म विपरीत परिस्थितियों में हुआ था लेकिन उन्होने साहस, धैर्य व सन्मार्ग से दानवों का अंत किया और अंत में सत्य की जीत हुई। माता का थान स्थित द उम्मेद स्कूल में बच्चों ने विभिन्न रूप रचकर जन्माष्टमी मनाई। एयरफोर्स एरिया स्थित जूनियर्स जॉन स्कूल में बच्चों ने रंग बिरंगी ड्रेस में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके बाल गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू पटेल ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव को चार खंडों में कृष्ण जन्म, राधा कृष्ण लीला, कृष्ण सुदामा मिलन और कृष्ण उपदेश में बांटा गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खास रूप से आयोजन किया गया। यमुना ग्रुप के छात्रों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता विजय हासिल की। वहीं वनबंधु परिषद् महिला समिति एवं इनरव्हील क्लब ऑफ जोधपुर द्वारा सत्संग भवन सरदारपुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण के भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्मोत्सव में राधा-कृष्ण बनकर आए बच्चों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वनबंधु परिषद् की अध्यक्ष प्रेरणा मंत्री, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष जयश्री मेहता, कार्यक्रम संयोजक विमला गट्टानी, बिन्दु इन्दु भण्डारी, शोभा रानी आदि उपस्थित थी। जालोरी गेट स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल मे जन्माष्टमी त्यौहार धूमधाम से मनाया। सैकेंडरी सेक्शन के छात्र-छात्राओ ने कृष्णा की भाव भगिमां मे आकर्षक प्रस्तुतिया दी। आकर्षक डे्रस में विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अशोक लालवानी थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे राजेश भैरवानी उपस्थित थे। नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। अन्त में प्रधानाचार्या चन्द्रा आडवानी ने बच्चों एवं स्टाफ मेम्बर्स को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। मंच संचालन नीलम मकवाना ने किया।

यहां मनाई जाएगी जन्माष्टमी

शास्त्रीनगर स्थित शनिधाम में जन्माष्टमी कार्यक्रम शनिवार को मनाया जाएगा। मंदिर के महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में शाम 6 से रात्रि 12 तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इस अवसर बच्चे राधा-कृष्ण बनकर आएंगे। उन्हें मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व पर निसंतान दंपतियों को संतान गोपाल रक्षा सूत्र प्रदान किया जाएगा। कृष्ण जन्म महाआरती रात्रि 12 बजे होगी। वहीं महादेव ग्रुप और शिवजी महाराज ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 24 अगस्त को उम्मेद उद्यान स्थित शिव मंदिर मेेंं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महादेव गु्रप के अध्यक्ष संदीप चौहान व सचिव नीरज सिंगल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत इस बार 24 अगस्त को नौंवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार का मुख्य आकर्षण नई दिल्ली की मनोज एंड रिया आर्केस्टा पार्टी रहेगी। इसके साथ ही यहां पर भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मटका फोड़ प्रतियोगिता, आतिशबाजी आदि का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा जहां पर श्रद्धालु अपनी सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बना सकते है। उन्होंने बताया कि मटका फोड़ प्रतियोगिता में दूध, दही-मक्कखन से भरे दो मटके लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए अलग से मटकी लगाई जाएगी जो आठ से दस फुट ऊंची होगी। उसे बाल कृष्ण हाइड्रो क्रेन पर चढक़र फोड़ंगे। वहीं दूसरी मटकी युवाआें के लिए तीस फुट ऊंची लगाई जाएगी। यह मटकी रात बारह बजे फोड़ी जाएगी। महोत्सव के तहत शाम सात से रात बारह बजे तक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर घनश्याम आेझा व मनोज गर्ग होंगे।

विश्वकर्मा मंदिर में भजन संध्या

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत और श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 24 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मंदिर सचिव मास्टर रामदयालजी धामू ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलमंडली व रोशनी से सजाकर देव प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे से मध्यरात्रि तक भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक पंकज-मंजू एंड पार्टी और समाज के भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

शोभायात्रा निकाली जाएगी

विश्व हिंदू परिषद सरदारपुरा प्रखंड की ओर से 24 अगस्त को जन्माष्टमी पर सरदारपुरा के सत्संग भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रखंड के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ ऊंट, घोड़ा-पालकी और रथ शामिल होंगे। साथ ही कृष्ण, मीरा, माखन चोरी, जेल में कृष्ण जन्म, पूतना वध, कृष्ण गोपी रास, राधा-कृष्ण सहित कई झांकियां सजाई जाएगी।

माखन चोर-मटकी फोड़ कार्यक्रम कल

डोडीदारों का मौहल्ला विकास समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी के पर माखन चोर-मटकी फोड़ कार्यक्रम 25 अगस्त को मनाया जाएगा। समिति के व्यवस्थापक रमेश डोडीदार ने बताया कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 25 अगस्त को सांय 7 बजे से सुनारों की घाटी स्थित डोडीदारों के मौहल्ले में माखन चोर-मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में 7 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं कृष्ण, सुदामा, राधा आदि के स्वांग रचकर भाग लेंगे तथा मटकी फोडकर माखन को भक्तों में वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के बेस्ट स्वांग, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेकअप, बेस्ट डांस करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जायेगा।

 



source https://krantibhaskar.com/koi-bana-kanha-to-koi-radha/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें