बुधवार, 7 अगस्त 2019

छात्र-छात्राओं को दी साइबर क्राइम की जानकारी

छात्र-छात्राओं को दी साइबर क्राइम की जानकारी

जोधपुर। महेश शिक्षण संस्थान सोमानी कॉलेज के प्रांगण छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम दी गई।
महेश शिक्षण संस्थान सोमानी कॉलेज में प्रतापनगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र आढ़ा व महिला शक्ति टीम छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए जानकारी व कभी भी छेड़छाड़ व आपातकालीन स्थिति में लोकेशन के साथ महिला शक्ति व थाना में मोबाइल में मैसेज व फोन करने की जानकारी दी गई ताकि तुरन्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। महेश स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशक्षिण शिविर आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं की सुरक्षा पर बात की गई। काफी संख्या में मौजूद छात्राओं को बैड टच और गुड टच की जानकारी दी गई। लड़कियों के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं से बचने के उपाय और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस मौके पर मौजूद साइबर एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम को लेकर छात्राओं को जागरूक किया। खुद की सेफ्टी के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को लेकर भी लड़कियों को प्रेरित किया गया।
थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा ने बताया कि बच्चों को समय दें, बच्चे और पैरेंट्स के बीच गैप न होने दें। बच्चों की बातों पर यकीन करें, उनके साथ कुछ गलत होने पर उनका साथ दे न कि उन्हें गलत ठहराएं। रेप या छेडख़ानी का पता चलने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी रिश्तेदार या करीबी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। रेप के मामले में सबसे अधिक हाथ सगे-संबंधियों का ही होता है, इसलिए हमेशा सतर्क और सुरक्षित रहें। लड़कियों के साथ गलत होने पर इसकी एफआईआर जरूर कराएं। ऐसे मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें, ऐसा करने पर लड़कियां बार-बार इसका शिकार होती रहती है। पुलिस का भी सहयोग करें, कोई जानकारी न छुपाएं, खुलकर सारी बातें बताएं। ऐसा करने से पुलिस को जांच में मदद मिलती है। खुद की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथों होती है। रात के समय डार्क स्पॉट या सुनसान एरिया में न जाएं। वहीं किसी व्यक्ति पर शक होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कहीं बाहर जाने से पहले मोबाइल और सोशल मीडिया से परिवार के टच में रहें।



source https://krantibhaskar.com/students-to-the-sib/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें