जोधपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन स्व. मानसिंह देवड़ा की सप्तम पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. मानसिंह देवड़ा को कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया। पालरोड पर दल्ले खां की चक्की चौराहा के पास स्थित उनके निवास स्थान पर उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सैनाचार्य अचलानंदगिरी महाराज के सान्निध्य में कांग्रेसी नेताआें और कार्यकर्ताआें ने उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें कई युवाआें ने रक्तदान करके स्व. देवड़ा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुंती देवड़ा, सत्यनारायण गौड़, राजेन्द्र चौधरी, राजेश सारस्वत, रामबख्श तिवारी, ग्यास मोहम्मद सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.. इधर पायलट के जन्मदिवस पर किया रक्तदान व पौधारोपण
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के 41वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम हुए। महिला कांग्रेस देहात कमेटी की आेर से उनके जन्मदिवस पर बनाड़ रोड स्थित पिलार बालाजी मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष संगीता बेनिवाल ने बताया कि शिविर में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताआें ने रक्तदान किया। इसके साथ ही यहां पर पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण के साथ ही उनकी सार-संभाल का जिम्मा भी लिया गया।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
सोमवार, 10 सितंबर 2018
देवड़ा को पुष्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, रक्तदान किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें