मंगलवार, 21 अगस्त 2018

सब जूनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

जोधपुर। जोधपुर जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा सब जूनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संगठन सचिव संजय चन्दीरमानी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता महर्षी दयानन्द स्मृति भवन में प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता में कुल 163 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता वजनानुसार अलग-अलग वर्ग में आयोजित की गई। बालक वर्ग (पुरूष वर्ग) में 21 किलो तक के वर्ग में मन सोलंकी ने स्वर्ण व गर्वित शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार 23 किलो वर्ग में दिवित सोनी ने स्वर्ण, 25 किलो वर्ग में प्राग्य ने स्वर्ण, लोकेश सोनी ने रजत, वैभव चांण्डक व अभिमन्यु शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 27 किलो वर्ग में शुभम आदित्य ने स्वर्ण, शंकर ने रजत, अखिलेश चौधरी व वेदान्त जैन ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 29 किलो वर्ग में जसवन्त सिंह राजपुरोहित ने स्वर्ण, 32 किलो वर्ग में श्रैयांश ने स्वर्ण व आरव त्रिपाठी ने रजत पदक प्राप्त किया।

35 किलो वर्ग में लक्ष्य बोहरा ने स्वर्ण, मयंक ने रजत, तनय परिहार व रिजुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 38 किलो वर्ग में लक्ष्य सैनी ने स्वर्ण, अर्जुन खोखर ने रजत, मयंक व आदित्य सिंधवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा 45 किलो वर्ग में शशांक मिश्रा ने स्वर्ण, मान सिंह ने रजत, कैशव गौड़ व संदीप सोलंकी ने कांस्त पदक प्राप्त किया।

इसी प्रकार बालिका वर्ग (महिला वर्ग) में 20 किलो वर्ग में नित्या कौशिक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा 22 किलो वर्ग में खुशी सोनी के स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही 24 किलो वर्ग में रूचिका जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 26 किलो वर्ग में निक्की चौधरी ने स्वर्ण, यशस्वी भाटी ने रजत, देवयांशी सिंघल व हिमांशी चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 29 किलो वर्ग में दिविता सोनी ने स्वर्ण, नव्या राठी ने रजत पदक प्राप्त किया। 32 किलो वर्ग समृधि माथुर ने स्वर्ण, वैदेही सिंह सोलंकी ने रजत व स्वास्थिका गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। संघ अध्यक्ष हुकुम सिंह राठौड़ व संगठन सचिव संजय चन्दीरमानी द्वारा विजेताओं को मेडल दिए गए। अंत में सचिव महावीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें