सोमवार, 23 जुलाई 2018

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

जोधपुर। भारतीय मजदूर संघ जोधपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में 63वां स्थापना दिवस मनाया गया।

भारतीय मजदूर संघ जोधपुर के जिला मीडिया प्रवक्ता मंघाराम कालीराणा ने बताया कि कार्यक्रम में अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा एवं संघ के संस्थापक स्व दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर महापौर घनश्याम ओझा व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र डाबी ने तिलक लगा व मालाएं पहनाकर एवं जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई व पार्षद पूजा गुजराती ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। मंच संचालन उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित ने किया।  प्रदेश मंत्री रामदयाल परिहार एवं जिलाध्यक्ष जेठाराम डूडी ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस समारोह में भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर के जिला अध्यक्ष जेठाराम डूडी, विद्युत विभाग से जगदीश दाधीच आदि प्रतिनिधियों ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह में संघ के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नारायण सिंह राजपुरोहित, आंगनवाड़ी जिला अध्यक्ष भंवरी देवी चौधरी, भारतीय जलदाय श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जेठाराम डूडी, रामदयाल परिहार, प्रकाश सिंह गहलोत, जाहिद, रोडवेज से घनश्यामसिंह चंपावत, वन विभाग से विनोद पुरोहित, भवन निर्माण से कमलेश सांखला, खान विभाग से विशनाराम, एमईएस से दिलीप सिंह, सेनैट्री से रजनीश, ओमसिंह भायल हाथ ठेला यूनियन, बिरला सीमेंटहीरसिंह सिंह शेखावत, आदिकर्मचारी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें