रविवार, 22 जुलाई 2018

स्कूली ब‘चों के लिए हुई विभिन्न गतिविधियां, सेन्ट्रल एकेडमी में ऐटीकेट्स वीक का समापन

जोधपुर। सेंट्रल एकेडमी विद्यालय की पाल एवं  चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाखाओं में नन्हें मुन्ने ब‘चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की प्री-प्राइमरी शाखा की कॉर्डिनेटर ज्याति शर्मा ने बताया कि स्कूल में ऐटीकेट्स वीक आयोजित किया गया। इस वीक का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यह था कि ब‘चों मे ऐटीकेट्स के महत्व को अवतरित किया जाए। दूसरों के प्रति गरिमापूर्ण, सक्रिय और प्रभावशाली व्यवहार प्रदर्शित करना हमारे व्यक्तित्व का दर्पण होता है। इस वीक में ब‘चों के लिए काइंडनेस प्लेज, कक्षा शिष्टाचार, मैजिक वर्डस, पुस्तकालय के नियम तथा मेंज टेबल ऐटीकेट्स का आयोजन किया गया। वीक के समापन पर कॉर्डिनेटर ज्याति शर्मा ने ब‘चों तथा अध्यापिकाओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में पाल शाखा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए जीआमट्री के शैप पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान ममता झा ने बताया कि इस वर्कशाप में नर्सरी, केजी एवं प्रेप के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्कशाप में ब‘चों को गोलाकार, वर्गाकार, आयताकार, त्रिभुजाकार इत्यादि रेखा गणितीय शेप्स का ज्ञान कराया गया। इस वर्कशाप को मनोरजंक बनााने के लिए म्यूजिकल चेयर, बिस्किट व बर्फ  के अलग-अलग शेप्स को बताकर ब‘चों से नाम पूछे गए।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें