मंगलवार, 9 अगस्त 2016

वापी के शिव भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा 

वापी संवाददाता। वापी सब्जी मंडी के कांवड़ यात्रा हर साल की तरह सोमवार को भारी बारिश होने के बावजूद शिव भक्तों ने जयकारे के साथ निकाला। शिव काँवरिया वापी के सब्जी मंडी प्रमुख मुन्ना जायसवाल द्वारा सब्जी मंडी संघ द्वारा कांवड़ पद यात्रा निकाली गई। जिसमे करीब 8 हजार शिव भक्तों ने कांवड यात्रा में हिस्सा लिया। यह कांवड़ यात्रा पिछले कई सालों से निकाली जा रही है। वापी टाउन में स्तिथ सिद्ध विनायक शिव जी  मंदिर से संजान आश्रम श्री अमर कंठ महादेव मंदिर शिव नगरी के लिए बोल बम का नारा लगाते हुये निकले। भेदभाव को अलग रखकर एक जुट होकर शंकर के भक्त हर साल पावन श्रावण के महीने में कांवड़ यात्रा निकलते है। इसमें पुरुष बच्चे और महिलाएं भी भाग लेते है हर जगह पर कई संस्थाओं द्वारा पानी नास्ता और चाय की व्यवस्था मुफ्त में की जाती है आज सुबह कांवड़ यात्री वापी से रवाना हुए और संजान मंदिर  पहुंचकर शिवलिंग पर कांवड़ में ले गए जल अर्पण करेंगे और अपनी कांवड़ यात्रा की समाप्ति करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें