मंगलवार, 9 अगस्त 2016

दमण के प्रसिद्ध बिल्डर का अपहरण!

दमण संवाददाता। संघ प्रदेश दमण के एक प्रसिद्ध बिल्डर के अपहरण होने का मामला सामने आया है। अपहरण का मामला सामने आने से दमण पुलिस विभाग में हड़कंप और शहर में चर्चाओं की बाजार गर्म हो गई।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दमण के प्रसिद्ध बिल्डर नजीर डिंगमार का अहपरण सुबह के समय अज्ञात लोगों द्वारा कर लिया गया है। अपहरण की घटना की चर्चा पूरे शहर में होने के बाद भी पुलिस अभी तक चिप्पी साधे हुये है। हालांकि दमण पुलिस को अपहरण की सूचना मिलते ही दमण के आलाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती मांगी जा रही है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि पुलिस या परिवार की तरफ से नहीं की गई है। दमण के प्रसिद्ध बिल्डर नजीर डिंगमार के अपहरण से दमण में अफरा-तफरी मच गई है। प्रसिद्ध बिल्डर के अपहरण से दमण पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठने लगे है। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया जो अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है! हालांकि दमण पुलिस अभी तक इस मामले पर कुछ बोलने से इनकार कर रही है। कुछ वर्ष पहले दमण एक उद्योगपति का भी अपहरण हुआ था जिसके अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने फिरौती के बाद बिहार से गिरफ्तार किया था। कहीं बिल्डर के अपहरण का तार वहीं से तो नहीं जुड़ा है ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें