वापी, सं. वापी जीआईडीसी के 100 शेड विस्तार में स्थित सुवीधी इण्डस्ट्रीज के गोदाम में मंगलवार को शॉर्ट-सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी. लगातार पिछले 3-4 दिनों से हो रही बारिश के कारण इस कंपनी में शॉर्ट-सर्किट की चिंगारियां जो वायर जलने से गिरी थी. उससे हल्की फुल्की आग लग गयी. आग देखने के बाद कंपनी संचालक ने वापी नोटीफाइड फायर फाईटर को बुलाया और फायर फाईटर की टीम ने आकर आग पर काबू पा लिया. आग बहुत हल्की थी लेकिन डर की वजह से कंपनी संचालक ने फायर को फोन कर दिया. फायर टीम घटनास्थल पर आकर आग पर तुरंत काबू पा लिया. इस घटना से बगल में स्थित मजदा कलर कंपनी के लोग भी भयभीत हो गये थे. इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ परंतु आग लगने से धुआं उठा था. इस घटना में कोई भी जानहानि नहीं हुई है और न ही कंपनी का ज्यादा नुकसान हुआ है. सोडा ऐश और ब्लीचिंग पावडर के बेग रखे हुए थे जहां चिंगारी गिराने से आग पकड़ ली थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें