नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों विपश्यना में व्यस्त हैं। उन्होंने विपश्यना कैंप में भागीदारी करने के बाद लोगों के लिए संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि जनता के कार्य करने के लिए अंगुली को टेढ़ा करना होगा। ऊपर ऐसे बड़े-बड़े गुंडे बैठे हुए हैं जहां पर सीधी अंगुली से घी नहीं निकाला जा सकता है।
दरअसल नजफगढ़ के खैर डाबर गांव में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट से उपराज्यपाल व दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई लड़ने के मामले पर सफाई दे दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आखिर हरियाणा में वोटर्स की कीमत कम नहीं है, तो फिर दिल्ली में वोटर्स की कीमत कम कैसे हो सकती है? उनका कहना था कि आखिर दिल्ली तो राष्ट्र की राजधानी है। मगर इसके बाद भी राज्य सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मसला सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आखिर यह आम आदमी की मांग है। इसे पूर्ण किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी भी इस मांग का समर्थन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें