
लॉकडाउन से लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा का परिणाम तो प्रभावित हुआ ही, पीसीएस 2019 की मुख्य परीक्षा भी प्रभावित हो गई। और अब पीसीएस एवं एसीएफ तथा आरएफओ 2020 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनने लगी है।
आयोग ने 10 जनवरी को जारी वर्ष 2020 के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस एवं एसीएफ तथा आरएफओ 2020प्री के लिए 21 जून की तिथि तय की है। लेकिन अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है। आयोग अपनी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के लिए कम से कम एक माह का वक्त देता है। लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ने की स्थिति में इस भर्ती का विज्ञापन मई में ही जारी हो सकेगा। अगर विज्ञापन के लिए मई का पहला सप्ताह भी मान लें तो ऑनलाइन आवेदन जून के पहले सप्ताह तक लिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में 21 जून को प्रारंभिक परीक्षा कराने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/state-news/uttar-pradesh-news/6391/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें