
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के 44 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, उन्हें दोपहर करीब 3.40 बजे सूचना मिली कि रोहिणी के सेक्टर-16 में एक हेड कांस्टेबल में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर तैनात थे। उसकी जांच शनिवार को बाबा साहिब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की गई।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ASI को हुआ कोरोना, कॉलोनी को किया गया सील
अस्पताल ने हेड कांस्टेबल में संक्रमण की पुष्टि की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में एम्बुलेंस उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि उनके परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है।
ज्ञात हो कि बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। बुखार की शिकायत पर पिछले हफ्ते उनका टेस्ट किया गया था और 7 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट आई। इसके बाद एएसआई को जहां एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है, वहीं उनके परिवार को होम-क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही जिस कॉलोनी में एएसआई अपने परिवार के साथ रहते थे अब उसे भी सील कर दिया गया है। पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों और वो कैसे संक्रमित हुए इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि, दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार की स्थिति के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 669 हो गई, जिसमें एक दिन में 93 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 9 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। दिल्ली के कुल मामलों में से 426 मामले मरकज से जुड़े हैं।
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/crime-news/5275/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें