शनिवार, 11 अप्रैल 2020

COVID-19 News : अमेरिका बना कोरोना काल एक दिन में 2000 से अधिक मौतें, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली :  अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID-19) से 2000 से ज्‍यादा मौते हो चुकी है,कोरोना संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा होने वाली मौते अमेरिका में ही हुई है।अमेरिका में कोरोना का काल थम नहीं रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में बीते 24 घंटों में कोविड-19 से 2108 लोगों की मौत हुई। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने दुख जताते हुए कहा है इस संक्रमण से उनके देश में 1 से 2 लाख लोगों की जान जा सकती है।

COVID-19 दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा ?

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख को पार जा चुकी है (COVID-19) मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 576  पहुंच गया है। वहीं, 16.77 लाख लोग अब तक इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से संक्रमित 3.7 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। वहीं भारत की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 6000 के पार पहुंच गया है।

ट्रम्प ने क्या कहा स्वदेशवासियों से ?

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को अपने देश बुलाने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि ये महामारी उनकी भी जान ले सकती हैं साथ ही देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को एलान किया। ट्रम्प ने वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। डोनाल्‍ड ट्रम्प ने ज्ञापन में कहा, ‘जो देश कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान अमेरिका से अपने नागरिकों या निवासियों को बुलाने से इनकार कर रहे हैं या बिना वजह के देरी कर रहे हैं, वे अमेरिकियों के लिए अस्वीकार्य जन स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहे हैं।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5625/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें