शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

करीना कपूर और करिश्मा की पुरानी फोटो वायरल, दोनों को पहचानना हो रहा मुश्किल

करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। ऐसा कई मौकों पर यह देखा जा चुका है। अब देश में लॉकडाउन के दौरान दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

फोटो में करिश्मा कपूर ने करीना कपूर को गले लगा रखा है और वह हंसती हुई नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ करिश्मा एकदम ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ करीना सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘आप अपने बचपन के बारे में क्या नहीं भूल सकते।’

बॉलीवुड में गाने के लिए पैसे नहीं मिलते: नेहा कक्कड़

कोरोना से जंग जीतने के बाद पूरब कोहली ने फैंस को कहा थैंक्स, पूरी तरह ठीक होने की दी जानकारी

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में करीना कपूर फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने कॉप की भूमिका निभाई थी। इसमें उन्होंने पहली बार इरफान खान के साथ काम किया था। फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन्स मिले मगर कोरोना वायरस के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। करीना की अगली फिल्म का नाम लाल सिंह चड्ढा है। इसमें वह आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिलहाल कोरोना के कारण फिल्म की शूटिंग बंद है। 
 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/5599/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें