
नई दिल्ली। होलिका दहन न सिर्फ वातावरण को शुद्ध बनाता है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों का भी नाश करता है। इसी के चलते होलिका की पूजा की जाती है। इसमें गोबर के उपले समेत अनाज चढ़ाया जाता है। होलिका की राख को पौराणिक ग्रंथों में बहुत शक्तिशाली माना गया है। अगर इसके कुछ उपाय किए जाए तो आपकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
1.होलिका दहन की राख को बुरी नजर से बचाव का सबसे शक्तिशाली उपाय माना जाता है। अगर इसकी राख को किसी ताबीज या कपड़े में बांधकर गले या हाथ में पहन लें। तो नकारात्मक शक्तियां हावी नहीं होंगी।
2.अगर घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है या मुसीबतों का बोलबाला रहता है तो होली की राख को घर के कानों में छिड़क दें। इससे परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
3.वास्तु दोष से बचाव के लिए होलिका की राख को एक बर्तन में थोडी-सी राई और सेंधा नमक मिलाकर रख लें।
4.होलिका दहन की रात को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद होलिका की राख को घर में लाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी।
5.अगर किसी की कुंडली में ग्रह दोष है तो इसे दूर करने के लिए होलिका की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे सारे ग्रह शांत रहेंगे।
6.अगर व्यापर में तरक्की नहीं हो रही है तो होलिका दहन की राख को अपनी दुकान या कार्यक्षेत्र में छिड़के। इससे रुकावटें दूर होंगी।
7.अगर कोई आपका पैसा नहीं लौटा रहा है तो उसे वापस पाने के लिए होलिका की राख से उस व्यक्ति का नाम लिखें। साथ ही होलिका देवी से निवेदन करें। इससे आपका धन वापस मिल सकता है।
9.होलिका की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर इसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की वृद्धि होगी।
10.होलिका की राख से शत्रु का नाम लिखकर मिटाने से वो आप पर हावी नहीं हो पाएगा। ये एक तांत्रिक उपाय है।
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/ajab-gajab-news/5885/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें