रविवार, 12 अप्रैल 2020

महाराष्ट्र: अवैध शराब बेचने वालों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 13 गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

जालना: जालना में अवैध शराब के व्यापारी और उसके साथियों ने शनिवार शाम को दो पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। निरीक्षक शंकर शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान शराब ले जाने से रोका तो उसने बताया उसने यह शराब जिले के भोकरदन तहसील के हिसोदा गांव के एक समूह से खरीदी थी।

उन्होंने कहा, “जब हम वहां पहुंचे तो 40 लोगों की भीड़ ने हम पर हमला कर दिया। हमने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने 55 लीटर शराब जब्त की और जहां इसे बनाया जाता था उस जगह को ध्वस्त कर दिया। मुख्य आरोपी का नाम पप्पु नकीम ताडवी है।” बता दें राज्य में फिलहाल लॉकडॉउन के कारण सरकारी ठेके भी बंद हैं।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन


source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/6383/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें