सोमवार, 16 दिसंबर 2019

वापी के बिल्डर गिरिराज जाडेजा पर बलात्कार का आरोप।

वापी के बिल्डर गिरिराज जाडेजा पर बलात्कार का आरोप।

वापी। वापी के एक बिल्डर द्वारा अपनी आफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आने के बाद सनसनी मच गई है। पीडि़ता को अपने गर्भवती होने का पता चलने पर उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे सूरत के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर पुलिस की पूछताछ में यह घटना प्रकाश में आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता तीन बच्चों की मां है। उसका छोटा बेटा गांव में उसके माता पिता के साथ रहता है। पति के काम न करने पर महिला ने वापी में आने के बाद एक अस्पताल में नौकरी की। बाद उसे किंग वल्र्ड रियल्टी कंस्ट्रक्शन के मालिक गिरिराज जडेजा के आफिस में नौकरी मिल गई। बिल्डर द्वारा उसे रहने के लिए फ्लैट भी दिया गया था।

पीडि़ता का आरोप है कि एक दिन गिरिराज सिंह जडेजा उसके घर पहुंच गया। उसके बच्चे स्कूल में थे। गिरिराज ने उसके साथ बलात्कार किया और बाद में यह बात किसी को बताने पर नौकरी से निकालने की भी धमकी दी। मजबूरी में महिला चुप रही। जिसके बाद गिरिराज ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 नवंबर को बिल्डर ने उसे फोन पर कहा कि उसके चार दोस्त उसके घर आ रहे हैं और रात में उन्हें खुश करना होगा। महिला के मना करने पर उसने उसकी पिटाई भी की। जिसके बाद महिला अपनी सहेली के कुछ दिन पहले सूरत चली गई।

यहां उसे अपने गर्भवती होने का पता चलने पर उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे सूरत के अस्पताल में ले जाना पड़ा। वहां सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उससे पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। इस घटना के प्रकाश में आने पर सनसनी मची है। पीडि़ता का आरोप है कि सूरत आने से पहले जब वह बिल्डर से अपना हिसाब मांगने उसके कार्यालय गई थी तो उसने उसे गोली मारने की धमकी दी थी और रौब गांठते हुए कहा था कि पुलिस और राजनीति में उसकी बहुत पैठ है, उसका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। जिससे महिला डरकर सूरत  आ गई थी। वापी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुटी है।



source https://krantibhaskar.com/vapi-builder-giriraj-jadeja-accused-of-rape/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें