शनिवार, 19 अक्तूबर 2019

इधर 330 किलो पॉलीथिन जब्त

इधर 330 किलो पॉलीथिन जब्त

नगर निगम ने भी दिवाली पर्व नजदीक आते ही प्लास्टिक की थैलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। निगम ने गुरुवार को सुबह कार्रवाई कर सैकड़ों किलो पॉलीथिन जब्त किया। नगर निगम की बासनी कृषि मंडी के पास स्थित सपना ट्रेडर्स नामक फर्म पर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में करीब 330 पॉलीथिन जब्त किया गया। यह कार्यवाही प्रभारी अमरलाल व्यास के नेतृत्व में की गई। नगर निगम की ओर से टीम में जितेन्द्र चांवरिया, राहु भार्गव, राजूराम चौधरी, महेंद्र मेघवाल, विजय चांवरिया, स्वामी सत्या आदि शामिल रहे।

 



source https://krantibhaskar.com/330-kg-polyethylene-seized/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें