जोधपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 27-28 अगस्त को हनुमानगढ़ शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेशभर में तैयारियां जोरों पर है। बुधवार को जोधपुर में सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
एडवा की जिलाध्यक्ष नेहा के मेघालय और जोधपुर महानगर संयोजक रविना हदावत ने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में पूरे राजस्थान की महिलाएं भागीदारी करेगी और वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं के समक्ष चुनौतियों को रेखांकित करते हुए भावी संघर्ष के लिए फैसले लिए जाएंगे। इस सम्मेलन को एडवा केंद्रीय कमेटी की पदाधिकारी सम्बोधित करेगी। इस मौके पर प्रदेश स्तर की नई कमेटी का चुनाव किया जाएगा। पोस्टर के विमोचन के दौरान अरूणा बोस, शारदा अडानिया, लाच्छो कुमारी, रविना हदावत, नेहा जैन, अनिता, शांति, डॉ. बसंती, शशिकला, नेहा के मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
source https://krantibhaskar.com/state-level-adv/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें