सोमवार, 10 सितंबर 2018

केएन कॉलेज के बाहर स्टंट करते दो छात्र गुट भिड़े, वाहन के फोड़े कांच

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नजदीक आने के साथ ही छात्र गुट सक्रिय हो गए है। उनका चुनाव प्रचार कैंपस परिसर से बाहर सडक़ों पर निकल आया है। छात्र संगठनों के अति उत्साही कार्यकर्ता और प्रत्याशियों के समर्थक प्रचार के नाम पर सडक़ों पर वाहनों की स्टंटबाजी कर रहे है। स्टंट के दौरान शुक्रवार को सुबह केएन कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इसमें एक वाहन के कांच फोड़ दिए गए। स्टंटबाजी से सडक़ पर चलने वाले आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
दरअसल जोधपुर संभाग मेंं छात्रसंघ चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही कॉलेज परिसरों में चुनावी सरगर्मियों तेज हो गई है। प्रत्याशियों के समर्थक गुट के छात्र एक दूसरे से भिडऩे व मरने मारने पर उतारू हो गए है। शुक्रवार को क मला नेहरू महिला महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने एक तरफ गाडिय़ों पर जमकर स्टंट दिखाएं तो दूसरी तरफ छात्रों के अन्य गुटों ने नाराजगी जताते हुए हमला बोल दिया। छात्रों के हुड़दंग के मद्देनजर पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और हुडदंग करने वाले छात्रों को बल पूर्वक खदेडऩा शुरू किया। इसके बाद कॉलेज परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बताया गया है कि केएन कॉलेज के बाहर प्रचार कर रहे छात्रों ने सडक़ों पर खतरनाक तरीके से लहराते हुए वाहन दौड़ाए। दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें एक चार पहिया वाहन की विंडस्क्रीन किसी हथियार से वार कर तोड़ दी गई। झगड़ा बढ़ता, इससे पहले पुलिस बीच में आ गई और दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से अलग किया। हंगामा व छात्रों के हुडदंग को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी व पुलिस नियंत्रण कक्ष से आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर लगाया गया। कुछ छात्र चोटिल भी हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मतदान व मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में
10 सितंबर को छात्र संघ चुनाव व 11 सितंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियां अधिकारियों ने लगभग पूर्ण कर ली है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रत्याशियों की अंतिम प्रकाशन सूची भी जारी हो गई। अब विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे वाले फाइनल प्रत्याशियों अंतरिम सूची जारी होने के बाद सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क साध अपने चुनाव प्रचार में लगे है। वहीं दूसरी और अब मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव अधिकारियों के समक्ष 10 सितंबर को होने वाले मतदान व 11 सितंबर को होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने की चुनौती है जहां व्यास विश्वविद्यालय की केंद्रीय कार्यालय मेंं कुलपति कार्यालय के सामने बने अस्थाई चुनाव कार्यालय में अध्यक्ष सहित अपेक्स पैनल व क्लास रिप्रजेंटेटिव के साथ ही अन्य पदों की मतपेटियां को व्यवस्थित कर बूथवार आवंटित करने की कार्यवाही आरंभ की गई है। ंनया व पुराना परिसर के साथ ही कमला नेहरु महिला महाविद्यालय में आवंटित पोलिंग बूथों पर भेजे जाने वाले मतपेटियां एवं चुनाव संबंधी बैलेट पेपर व सामग्रियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर चुनाव पोलिंग बूथ के लिए लिस्टिंग का कार्य भी आरंभ किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय कार्यालय में बने अस्थाई चुनाव कार्यालय के बाहर पुलिस प्रशासन का तगड़ा पहरा है जहां प्रत्याशी व छात्र संगठन के नेताओं के साथ ही अन्य कार्मिकों का प्रवेश वर्जित रखा गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें