बुधवार, 3 अगस्त 2016

गुवाहाटी के आसमान में टकराते-टकराते बचे दो विमान, 6 घायल


गुवाहाटी में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया. इंडिगो एयरलाइंस के दो हवाई जहाज टकराते-टकराते बच गए. इस घटना में 6 लोग घायल हो गए. घायलों में 2 एयर होस्टेस हैं.


यह टक्कर इंडिगो के गुवाहाटी से चेन्नई जा रहे विमान 6E-136 और मुंबई से गुवाहाटी आ रहे विमान 6E-813 के बीच होने वाली थी. दोनों विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे. फिलहाल दोनों विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई जा चुकी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें