शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

हिन्दी में कामकाज करने वाले विभागों को किया गया पुरस्कृत

विकास आयुक्त ने ४ विभागों के अधिकारियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण प्रशासन के विभिन्न विभागों को हिन्दी में अधिक कामकाज करने पर गुरुवार को सचिवालय सभागार में आयोजित एक बैठक में विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर दमण-दीव, दादरा नगर हवेली के विकास आयुक्त जे.बी.सिंह ने चार विभागों के अधिकारियों को ट्रॉफी देकर उनका हौंसला बढ़ाया. जानकारी के अनुसार दमण के विविध सरकारी विभागों में राष्ट्रभाषा हिन्दी में किये गये कामकाज एवं लेखन व्यवहार की वजह से गुरुवार को 4 सरकारी विभागों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. दमण स्थित सचिवालय सभागार में प्रदेश के विकास आयुक्त जे. बी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिन्दी कार्यालय मीटिंग के दौरान जिन सरकारी विभागों ने अपना ज्यादातर कार्य राष्ट्रभाषा हिन्दी में किया है, उन्हें ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया. ज्यादातर हिन्दी भाषा में काम करने में सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट तत्पश्चात पी.डबल्यू.डी. एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विभाग, गर्वमेंट प्रिन्टींग प्रेस और पी.डबल्यू.डी. सुप्रिटेंडेंट ऑफिस का समावेश  है. गुरुवार को इन सभी विभागों के उपस्थित अधिकारियों को विकास आयुक्त जे. बी. सिंह  के हाथों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर राजभाषा हिन्दी विभाग के इंचार्ज  अंर्तयामी के साथ ही विविध विभागों से आये हुए अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें