शनिवार, 16 जुलाई 2016

समीप जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट स्थित कस्टम हाउस से तक़रीबन 21 करोड़ रुपये के लाल चंदन के गायब होने से हडकंप मच गय. इंटेलिजेंस

मुंबई : मुंबई के समीप जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट स्थित कस्टम हाउस से तक़रीबन 21 करोड़ रुपये के लाल चंदन के गायब होने से हडकंप मच गय. इंटेलिजेंस अफसरों ने करीब 64 मीट्रिक टन अवैध लाल चंदन जब्त किया था, जो कस्टम अफसरों के नाक के नीचे से रहस्मयी तरीके से गायब हो गया. पुलिस और कस्टम विभाग मामले की पड़ताल करने में जुट गया.

जानकारी के मुताबिक, साल 2015-16 में जवाहर लाल नेहरू कस्टम हाउस स्थित तीन कंटेनर फ्रेट स्टेशन से 64 मीट्रिक टन लाल चंदन गायब हो गए. कस्टम के प्रिंसिपल कमिश्नर राजीव टंडन ने बताया कि कस्टम और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस केस में कई जिम्मेदार लोगों को सस्पेंड भी किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें