शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

नवोदय विद्यालय के ६वीं कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित 

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के ६वीं कक्षा में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का आवेदन आमंत्रित किया गया है. इस संबंध में दमण के दुनेठा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय दमण द्वारा सभी को सूचित किया जाता है कि ग्रामीण एवं शहरी विशिष्ट बाल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सत्र २०१७-१८ में कक्षा ६वीं में प्रवेश के लिए कक्षा ५वीं में केवल दमण में अध्ययनरत छात्रों-छात्राओं से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है. आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यार्थियों की जन्म तिथि ०१-०५-२००४ से पहले तथा ३०-०४-२००८ के बाद की नहीं होनी चाहिए. सत्र २०१७-१८ में कक्षा ६वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को २०१६-१७ शिक्षा सत्र में ही पांचवी कक्षा उत्र्तीण करनी चाहिए. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आगामी १६ सितम्बर-२०१६ तक है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दमण के प्राचार्य के फोन नम्बर-०२६०-२२६२९०३ पर सम्पर्क किया जा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें